द लियो कब्ज स्कूल मे मनाया गया शिव जयंती महोत्सव
अमरावती :- अमरावती के पार्वती नगर स्थित द लियो कब्ज स्कूल मे शिवजयंती का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
द लियो कब्ज स्कूल में शिवजयंती महोत्सव के इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रिंसिपल माननीय प्रतिभा बेलोरकर मैडम द्वारा शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
छोटे-छोटे नौनिहालों ने स्वतंत्रता सेनानी की वेशभूषा में आकर अपने मीठी मधूर वाणी के संवाद में, “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा, स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे मैं लेकर ही रहूंगा, मैं अपनी झांसी किसी को नही दूँगी, जय भवानी जय शिवाजी, इन्कलाब जिंदाबाद” के नारों सें बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वतंत्रता सेनानी मानों बाल रूप में साक्षात अवतरित हो गए हो। कोई सुभाष चंद्र बोस बना तो कोई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,कोई वीर भगत सिंह बने तो कोई लोकमान्य तिलक कोई महात्मा ज्योतिबा फुले बने तो कोई सावित्रीबाई फुले, कोई जिजामाता बनी तो कोई वीर शिवाजी बने,तो कोई इंदिरा गांधी बनी। सबने सुंदर वेशभूषा में अपनी अपनी भूमिका बखूबी निभाई। और अंत में शिवाजी की प्रतिमा को अभिवादन करते हुए जय भवानी जय शिवाजी के नारे से सभी बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। तालियों की गड़गड़ाहट से सभा मंडप गूंज उठा।
दि लियो कब्ज स्कूल बाल गोपालों को सुशिक्षित करने के साथ साथ उनके अंदर छिपी कला प्रतिभा को उभारने का,विकसित करने का निरंतर प्रयत्न करती रहती हैं,इसका श्रेय स्कूल की प्रिंसिपल माननीय प्रतिभा बेलोरकर मैडम एवं सभी शिक्षक वृंद को जाता हैं। अभिभावकों की विशाल संख्या में उपस्थिति, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अथक प्रयासों से शिवाजी जयंती के कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।



