citynewsMaharashtraNagpur

वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड की सराहनीय पहल; जीवन ज्योति ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन!

100 से 110 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान; जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए संस्था ने बढ़ाया हाथ

सिटी न्यूज | नागपुर

समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड की ओर से जीवन ज्योति ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक अभियान में संस्था के करीब 100 से 110 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने अपना योगदान देकर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने की मुहिम में सहभागिता दर्ज कराई।

वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड की ओर से दुनियाभर में विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यों के माध्यम से मानव सेवा की जा रही है। संस्था द्वारा रक्तदान अभियान के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक सामाजिक उपक्रम नियमित रूप से चलाए जाते हैं। इसी सेवा भावना के तहत इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बजाजनगर के पुलिस अधिकारी यशवंत शिंदे, नगरसेविका प्रगति रोहित यादव तथा पुलिस पाटील के उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र राठोड़ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। बड़ी संख्या में सदस्यों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना तथा समाज में आपसी सहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता की भावना को मजबूत करना है।

रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने की इस पहल ने समाज के सामने सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button