Accident NewsLatest News

सांगली : फार्मा कंपनी में गैस लीक होने से 3 की मौत, 9 का इलाज जारी

शुक्रवार सुबह सांगली जिले के शालगांव MIDC में स्थित एक फार्मा कंपनी में गैस लीक की घटना से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है।

कंपनी के एक हिस्से में जहरीली गैस का रिसाव हुआ यह हादसा उस समय हुआ, जब कर्मचारी सुबह की शिफ्ट में काम कर रहे थे। अचानक गैस लीक होने से वहां काम कर रहे कर्मचारी बेहोश होने लगे। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विभाग की एक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। टीम ने कंपनी परिसर से सैंपल इकट्ठा किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, गैस लीक का कारण मशीनरी में तकनीकी खराबी हो सकता है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट होगा।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संग्राम शेवाले ने जानकारी देते हुए बताया की सांगली जिले में एक फार्मा कंपनी में गैस लीक की घटना के बाद तीन लोगों की मौत हो गई और 9 का इलाज चल रहा है। घटना कल रात शालगांव MIDC में हुई। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक विभाग की एक टीम मौके पर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button