BuldhanaCrime NewsUncategorized

बुलढाणा में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, 20 से 25 लोग घायल, पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के बावन बीर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव की घटना सामने आई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार (4 अक्टूबर) रात लगभग 8 बजे हुई जब विसर्जन जुलूस पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पथराव में 20 से 25 लोग घायल हो गए।

इस घटना पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस लगातार पथराव करने वाली उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। बुलढाणा में पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button