Uncategorized

दिल्ली से 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल , दुबई से 149 यात्री दिल्ली और 217 चेन्नई लौटे;

इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। आज भी जम्मू-कश्मीर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। बांदीपोरा के शादीपोरा में शिया समुदाय ने खामेनेई के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। श्रीनगर आज लगातार दूसरे दिन बंद है। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

जंग के कारण लगातार चौथे दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर 80+ इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल हैं। हालांकि आज सुबह एअर इंडिया की AI916D फ्लाइट 149 यात्री और 8 केबिन क्रू के साथ दिल्ली लैंड हुई। दुबई में फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी वापस लौटीं।

इसके अलावा सोमवार देर रात दुबई से अमीरात की 3 फ्लाइट EK500 दुबई से मुंबई, EK526 दुबई से हैदराबाद, EK568 दुबई से बेंगलुरु और EK542 दुबई से चेन्नई लैंड हुईं, इसमें 217 यात्री-क्रू सवाल थे। अबू धाबी से भी एक फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई है।

इं​डिगो भी आज सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट कर रहा है। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू की हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button