citynewsLatest NewsMaharashtraNagpur

नागपुर में पहली बार सजेगी नामचीन हस्तियों की महफिल

नागपुर में होने जा रहा है एक बेहद भव्य और प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह…
Red Carpet Magazine Presents – Dadasaheb Phalke Icon Awards 2026!

नागपुर में पहली बार सिनेमा, कला, संस्कृति और फैशन जगत की नामचीन हस्तियों की महफिल सजने जा रही है। DPIAF NGO की ओर से आयोजित किए जा रहे इस खास समारोह का आयोजन Red Carpet Magazine की CEO एवं Managing Director राशी बुधरानी कर रही हैं।

इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड से लेकर कला, संस्कृति और फैशन एंड फिल्म्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

और इस खास आयोजन का मीडिया पार्टनर है—सिटी न्यूज़।

नागपुर में सिनेमा, संस्कृति, फैशन और फिल्म जगत की चमक एक ही मंच पर देखने को मिळणार आहे।
DPIAF NGO की ओर से Dadasaheb Phalke Icon Awards 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रतिष्ठित समारोह 22 नवंबर 2026, रविवार को नागपुर के Hotel Regenta Central में आयोजित किया जाएगा। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में फिल्म, कला, संस्कृति और फैशन एंड फिल्म्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन की सबसे खास बात होगी बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता दत्ता की मौजूदगी। इशिता दत्ता दृश्यम, दृश्यम 2, फिरंगी और दे दे प्यार दे 2 जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह इस समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी।

नागपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रहे इस अवॉर्ड समारोह को लेकर फिल्म और फैशन जगत में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी नामचीन हस्तियों और प्रतिभाओं की मौजूदगी इसे और भी खास बनाएगी।

इस पूरे आयोजन को खास बनाने में सिटी न्यूज़ मीडिया पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सिटी न्यूज़ के माध्यम से इस भव्य समारोह की खबरें, विशेष कवरेज और आयोजन से जुड़ी खास झलकियां दर्शकों तक पहुंचाई जाएंगी।

इस कार्यक्रम की आयोजक राशी बुधरानी, Red Carpet Magazine की CEO एवं Managing Director हैं। राशी बुधरानी द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे विशेष कार्यक्रम प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने और अपने हुनर को मोठे मंचावर सादर करण्याची संधी देतात।

Dadasaheb Phalke Icon Awards 2026 का यह आयोजन संस्कृति, फैशन और फिल्म्स के क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मान और बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

तो तैयार हो जाइए नागपुर में होने वाले सितारों से सजे इस खास और भव्य समारोह के लिए…

Red Carpet Magazine Presents – Dadasaheb Phalke Icon Awards 2026

और एक बार फिर आपको बता दें—
इस खास आयोजन का मीडिया पार्टनर है, सिटी न्यूज़।

रिपोर्ट—रूपा पंडित, सिटी न्यूज़, नागपुर।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button