जयपुर : शॉर्ट सर्किट होने से लो-फ्लोर बस में लगी आग, टला बडा हादसा

टोंक फाटक पुलिया पर सवारियों से भरी लो-फ्लोर बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद बस से धुआं और लपटें उठते ही सवारियों ने इसके ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहाख् लेकिन बस नहीं रोकी जब सवारियों के चिल्लाना शुरू किया तो बस को रोका। इसके बाद सवारियों ने बस से निकलकर अपनी जान बचाई। बस ट्रांसपोर्ट नगर से द्वारिकापुरी जा रही थी। टोंक फाटक पुलिया पर चढ़ने के साथ ही बस से धुआं निकलना शुरू हो गया। धुएं से पूरी बस ढक गई और बस में बैठी सवारियां डर के चिल्लाने लगी।
आग की चिंगारी देखकर अफरा-तफरी मच गई तो सवारियों ने बस से उतरकर अपनी जान बचाई। पबस को धुएं से घिरा देखकर लोग डर गए। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और पीछे से आ रहे वाहन चालकों को रोका। इस दौरान लंबा जाम लग गया। बस में कूलेंट के पास शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और धुआं उठने लगा। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन समय रहते सभी सवारियां बाहर निकल गई।इससे पहले मंगलवार को जैसलमेर में हुए बस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद अब यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।



