BhivandicitynewsLatest NewsMaharashtra

अंजूरफाटा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में बड़ी चोरी, छत का पत्रा उखाड़कर 25 मोबाइल ले उड़े चोर

करीब 1.72 लाख रुपये के मोबाइल चोरी; CCTV और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी नारपोली पुलिस

भिवंडी | प्रतिनिधि

सिटी न्यूज में आपका स्वागत है। भिवंडी के अंजूरफाटा इलाके में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने दुकान की छत का पत्रा उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 25 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। चोरी किए गए मोबाइल की कीमत करीब 1 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

मामला नारपोली पुलिस थाना क्षेत्र के आनंदनगर का है। मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के मालिक जितेंद्र अशोक गुप्ता 16 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।

अगली सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान की छत का पत्रा उखड़ा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद जब मोबाइल फोन की जांच की गई तो करीब 25 मोबाइल फोन गायब मिले।

चोरी किए गए मोबाइल में Samsung A34, Samsung A15 और Oppo Reno 6 समेत अन्य मोबाइल शामिल हैं। दुकानदार के मुताबिक चोरी गए मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 लाख 72 हजार रुपये है।

घटना की सूचना मिलने के बाद नारपोली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने BNS की धारा 334(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस चोरी की वारदात के बाद इलाके के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है। दुकानदारों ने इलाके में पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

वहीं, दुकानदार जितेंद्र गुप्ता ने पुलिस हेल्पलाइन से तत्काल मदद नहीं मिलने और शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का आरोप भी लगाया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 25 मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में कब आते हैं और इस वारदात का खुलासा कितनी जल्दी होता है?

फिलहाल नारपोली पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ऐसी ही तमाम आपराधिक और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए सिटी न्यूज के साथ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button