AmravaticitynewsCrime NewsCrimeUpdateLatest NewsMaharashtraMaharashtraCrime

अमरावती में दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियार से हत्या; हाथ का पंजा काटने का आरोप

राजेंद्र नगर क्षेत्र की घटना से सनसनी; इलाज के दौरान युवक की मौत, आरोपियों की पहचान होने का पुलिस का दावा

अमरावती | संवाददाता

अमरावती शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियार से कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए शेख अफाक की उपचार के दौरान जिला सामान्य अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पहचान होने का दावा किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें रवाना की गई हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 8 से 8:15 बजे के बीच राजेंद्र नगर इलाके में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शेख अफाक पर तीन से चार युवकों ने अचानक हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उनका एक हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्काल शेख अफाक को अमरावती जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर साक्ष्य जुटाए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त यशवंत सोलंके ने बताया कि मामले में संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। साथ ही, हत्या के पीछे के कारणों और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button