India NewsLatest News

विपक्ष लोकतंत्र का मज़ाक उड़ा रहा है, संविधान का गला घोंट रहा है – कंगना रनौत

नई दिल्ली : भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष के सदन में चल रहे व्यवहार को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्ष सदन में व्यवहार कर रहा है, वह पूरे देश के सामने है.

कंगना रनौत के अनुसार, विपक्ष न सिर्फ लोकतंत्र का मज़ाक बना रहा है, बल्कि संविधान की मर्यादाओं का गला घोंटने का प्रयास भी कर रहा है. उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि रोज़ाना सदन का कामकाज बाधित हो रहा है, जिससे जनता के ज़रूरी मुद्दे पीछे छूट रहे हैं. उन्होंने विपक्ष के इस आचरण को “दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक” बताया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button