India NewsLatest News

गुजरात : राजकोट में भूकंप के झटके, अलर्ट हुआ प्रशासन

शुक्रवार दोपहर गुजरात के राजकोट और आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके दोपहर करीब 12 बजकर 37 मिनट पर महसूस किए गए। राजकोट और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने घरों और दफ्तरों में झटके महसूस होने की बात कही। लोग घबराकर खुले स्थानों की ओर भागे।भूकंप के झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन फिलहाल किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है। NCS ने बताया कि भूकंप का केंद्र बिंदु सौराष्ट्र क्षेत्र में गोंडल से 24 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण की ओर था।

अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति को क्षति की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह से अलर्ट पर हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गुजरात सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button