citynewsMaharashtraNagpur
मेयो अस्पताल में क्वालिटी टेस्ट फेल पैरासिटामोल-टेल्मिसर्टन पर FDA का एक्शन | कितनी दवाएं मरीजों तक पहुंचीं? | City News Ground Report

नागपुर के मेयो अस्पताल में पैरासिटामोल और टेल्मिसर्टन से संबंधित बैच क्वालिटी टेस्ट में फेल होने के बाद FDA यानी अन्न व औषधि प्रशासन की कार्रवाई सामने आई है। उपलब्ध स्टॉक के वितरण पर रोक लगाने और स्टॉक वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं।

अगस्त महीने में मेयो अस्पताल से लिए गए दवाओं के सैंपल की रिपोर्ट 10 सितंबर को सामने आने के बाद अब कई सवाल उठ रहे हैं—मेयो अस्पताल में इन दवाओं का कितना स्टॉक आया था? कितना स्टॉक वापस लिया गया? और क्या इन दवाओं का मरीजों तक वितरण हुआ था?

इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए City News की टीम मेयो अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की ग्राउंड पर पड़ताल की।



