citynewsLatest NewsMaharashtraNagpurNagpurCrimeNagpurPolice

नशे में महिला कार चालक का कहर? तेज रफ्तार सेल्टॉस ने 7 लोगों को मारी टक्कर

गोरेवाड़ा में हादसे के बाद हंगामा; महिला चालक हिरासत में, पुलिस ने शुरू की जांच

नागपुर | प्रतिनिधि

नागपुर के गोरेवाड़ा इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने जमकर हड़कंप मचा दिया। दिनशॉ फैक्ट्री के पास एक महिला चालक द्वारा कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से सेल्टॉस कार चलाने के दौरान पहले एक SUV को टक्कर मारने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद कार की चपेट में तीन मासूम बच्चों समेत करीब 7 लोग आ गए।

हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने का घेराव करते हुए महिला चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस बीच, महिला चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने महिला चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पहले SUV को टक्कर और उसके बाद कई लोगों के घायल होने की घटना से गोरेवाड़ा परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button