citynewsLatest NewsMaharashtraWardha

गणेशोत्सव को लेकर वर्धा पुलिस अधीक्षक की बड़ी अपील! ध्वनि सीमा, समय और लेजर लाइट के नियमों का करें पालन

गणेशोत्सव के लिए वर्धा पुलिस पूरी तरह तैयार; संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना देने का आवाहन

वर्धा : गणेशोत्सव को लेकर वर्धा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी बीच पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने नागरिकों और गणेश मंडलों से गणेशोत्सव के दौरान नियमों का पालन करते हुए उत्सव को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मनाने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक ने गणेश मंडलों से निर्धारित समय और ध्वनि सीमा का पालन करने का आवाहन किया है। इसके साथ ही गणेशोत्सव के दौरान इस्तेमाल होने वाली लेजर लाइट को लेकर जारी निर्देशों का भी सख्ती से पालन करने की बात कही गई है।

सुरक्षा को लेकर पुलिस की विशेष तैयारी

गणेशोत्सव के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्धा पुलिस दल की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। पुलिस ने गणेश मंडलों और नागरिकों से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है, ताकि उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि गणेशोत्सव के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आती है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

‘गणराया गणेश मंडल स्पर्धा’ में हिस्सा लेने का आवाहन

इस वर्ष वर्धा पुलिस की ओर से ‘गणराया गणेश मंडल स्पर्धा’ का भी आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी गणेश मंडलों से इस स्पर्धा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया है।

गणेशोत्सव के दौरान भक्ति, शांति, अनुशासन, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए उत्सव मनाया जाए, ऐसा संदेश वर्धा पुलिस की ओर से दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने नागरिकों और गणेश मंडलों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में गणेशोत्सव मनाने की अपील की है।

📍 वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट
🎙 बाईट – सौरभ कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, वर्धा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button