Helth CareLatest NewsMaharashtra

हिंदी विश्वविद्यालय में स्‍वास्‍थ्‍य जॉंच शिविर का हुआ आयोजन

वर्धा, 19 दिसंबर 2025 : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम के सहयोग से शुक्रवार, 19 दिसंबर को कस्‍तूरबा सभागार में आउटसोर्सिंग के माध्‍यम से कार्यरत कर्मचारियों के स्‍वास्‍थ्‍य की जॉंच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों की विभिन्‍न प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी जॉंच की गयी। जॉंच के लिए नागपुर से कर्मचारी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा निगम के चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन कांबळे, हर्षल कुमरे, रजत ढोबळे और धीरज ढोके के दल ने सहयोग किया। इस अवसर पर कर्मचारियों को कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी डॉ. हर्षवर्धन कांबळे ने दी। शिविर में लगभग 120 कर्मचारियों की जॉंच की गयी तथा उनके रक्‍त के नमुने लिये गये। शिविर के आयोजन को लेकर कर्मचारियों ने विश्‍वविद्यालय प्रशासन की पहल की प्रशंसा करते हुए अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए शिविर की आवश्‍यकता पर संतोष जताया। शिविर का संयोजन जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे ने किया जिसे संजय उराडे और अन्‍य कर्मचारियों ने सहयोग दिया।    

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button