India NewsLatest News

भारत में पहला AI हब बनाएगा गूगल, 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा

गूगल ने घोषणा की है कि वह अगले 5 सालों में भारत में एआई हब बनाने के लिए करीब 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा. इसकी मदद से विशाखापत्तनम में डेटा सेंटर बनाया जाएगा.
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार 14 अक्टूबर को बड़ी घोषणा करते हुए बताया भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बनाया जाएगा. इसके लिए कंपनी 15 अरब डॉलर का निवेश भी करेगी. सुंदर पिचाई ने बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात भी की है. एक खास प्लान के साथ आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बड़ा डेटा सेंटर और AI हब बनेगा.

पिचाई ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में यह एआई केंद्र अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा केंद्र होगा। इसमें एक गीगावाट का डाटा सेंटर परिसर, नए बड़े पैमाने के ऊर्जा स्रोत एवं विस्तारित फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क शामिल होगा।

सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का शानदार अनुभव रहा. हमने विशाखापट्टतम में बनने वाले गूगल के पहले AI हब का प्लान शेयर किया. यह एक ऐतिहासिक कदम होगा. इस हब में गीगावॉट स्तर की कंम्यूटिंग क्षमता, एक नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे और बड़े पैमाने पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा.” भारत में 1,331.85 अरब रुपए का निवेश करेगा गूगल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button