AmravatiamravatinewsLatest News

हाथ में तिरंगा थामे दुल्हन ने लगाया अमरावती शहर का चक्कर, भारत-पाकिस्तान युद्ध के मद्देनजर सैनिकों के साथ होने का दिया संदेश

अमरावती: भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय में देश सभी हिस्सों से देशवासियों का भारत प्रेम दिखाई पड़ रहा है। ऐसी ही अमरावती में एक नववधु ने अपनी शादी के दिन हाथ में तिरंगा लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया।

एक ओर देश जहां भारत ने पहलगाम हमले का जवाब देकर पाकिस्तान की नाकाम साजिशों को उजागर करने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बहादुरी की प्रशंसा कर रहा है। वहीं, अमरावती शहर के यशोदा नगर के शिक्षक भास्करराव सोनवणे की बेटी कोमल सोनवणे ने अपने शादी समारोह के दौरान हाथ में तिरंगा लेकर घोड़े पर बैठ पूरे शहर में भ्रमण किया।

इस शादी के माध्यम से देश के सम्मान के साथ-साथ लैंगिक समानता और बेटियों के सम्मान का संदेश भी दिया गया। भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि में हम भी देश के सैनिकों के साथ हैं। यह संदेश भेजकर सीमा पर तैनात भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने का प्रयास हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button