AkolaBreakingNewscitynews

शक्कर के बढ़ते दामों से किराना बाजार प्रभावित

त्योहारों से पहले बढ़ी कीमतों ने आम जनता और दुकानदारों की चिंता बढ़ाई, कम खरीदारी से किराना कारोबार पर भी असर

अकोला के किराना बाजार में शक्कर के बढ़ते दाम अब आम ग्राहकों के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। ग्राहकों का कहना है कि शक्कर रोजमर्रा की जरूरत है, लेकिन कीमत बढ़ने के कारण अब पहले की तुलना में कम मात्रा में खरीदारी करनी पड़ रही है।

वहीं किराना दुकानदारों के मुताबिक ग्राहक दुकान पर पहुंच तो रहे हैं, लेकिन महंगाई के चलते उनकी कुल खरीदारी कम हो गई है। शक्कर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों के बजट के साथ-साथ छोटे दुकानदारों के कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है।

त्योहारों का सीजन नजदीक है और ऐसे समय में शक्कर की मांग बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में बढ़ते दामों ने आम नागरिकों के साथ किराना व्यापारियों की चिंता भी बढ़ा दी है।

देश के कई बाजारों में चीनी के भाव में तेजी की खबरों के बीच अब लोगों की नजर सरकार के अगले कदम पर है। सवाल यही है कि बढ़ती कीमतों पर सरकार कब ठोस कदम उठाएगी और आम जनता को महंगाई से राहत कब मिलेगी?

शक्कर की बढ़ती कीमतों ने घर के बजट से लेकर किराना कारोबार तक असर डाला है। आने वाले दिनों में शक्कर के दाम कमी की ओर जातात की महंगाईचा बोजा आणखी वाढतो, हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे.

अकोला से सिटी न्यूज प्रतिनिधि गुलाम मोहसिन की रिपोर्ट।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button