BollywoodLatest News

छोटी दिवाली बनी बड़ी खुशियों वाली — परिणीति और राघव के घर गूंजी किलकारियां!

आज मीडिया में दिनभर से यह खबर छाई हुई थी कि परिणीति डिलीवरी के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। राघव चड्ढा और उनकी फैमिली भी इस मौके पर वहीं मौजूद थे और बच्चे की किलकारी कानों में पड़ने का इंतजार कर रहे थे। बेटे का जन्म होते ही परिणीति और राघव का साझा मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर कर उनके फैन्स को यह खुशखबरी दी गई।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साझा इमोशनल मैसेज में लिखा गया है, “फाइनली वह आ गया। हमारा नन्हा मेहमान। और हमें इससे पहले की जिंदगी याद ही नहीं है। बाहें भरी हैं और हमारे दिल भी भरे हुए हैं। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सबकुछ है। आभार सहित- परिणीति और राघव।”

परिणीति और राघव के इंस्टाग्राम हैंडल से जैसे ही उनके बेटे के जन्म की खबर आई, लोगों की बधाइयों का तांता लग गया। मसलन, कॉमेडियन भारती सिंह ने लिखा, “Wow! बधाई हो।” मनीष मल्होत्रा, कृति सेनन, एल्नाज़ नौरोजी, बख्तियार ईरानी और हुमा कुरैशी समेत कई अन्य सेलेब्स ने पोस्ट के कमेंट में उन्हें बधाई दी है और उनके नन्हे मेहमान के प्रति रेड हार्ट की इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button