citynewsLatest NewsMaharashtraNagpur

नागपुर में पहली बार भव्य प्रोफेशनल पेजेंट का आयोजन; ६ दिसंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

Junior India 2026 और Miss & Mrs Maharashtra 2026 में अभिनेता सिद्धार्थ निगम होंगे सेलिब्रिटी गेस्ट

नागपुर : नागपुर में पहली बार प्रोफेशनल पेजेंट इंडस्ट्री को नई पहचान देने के उद्देश्य से Kara Zoya Pvt. Ltd. द्वारा तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। Junior India 2026 एवं Miss & Mrs Maharashtra 2026 का आयोजन 4, 5 और 6 दिसंबर 2026 को BTP Farms & Resort, नागपुर में होगा। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 6 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ निगम होंगे, जो सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति से आयोजन की भव्यता और बढ़ने की उम्मीद है।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को केवल रैंप वॉक और खिताब जीतने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें संपूर्ण प्रोफेशनल पेजेंट अनुभव दिया जाएगा। तीन दिनों तक प्रोफेशनल ग्रूमिंग, रैंप वॉक ट्रेनिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, स्टेज प्रेजेंस, कम्युनिकेशन स्किल्स सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

प्रतिभागियों को अनुभवी सुपरमॉडल्स और प्रोफेशनल इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंचों के लिए खुद को तैयार कर सकें। प्रतियोगिता का जूरी पैनल भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियों और विशेषज्ञों से सुसज्जित होगा। जूरी प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी।

इस आयोजन के पीछे Kara Zoya Pvt. Ltd. की संस्थापक जोया सिराज शेख का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और Mrs Universe 2022 में 3rd Runner-Up का खिताब हासिल किया था। अपने अनुभव और उपलब्धियों के आधार पर वह अन्य प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं।

पिछले तीन वर्षों से वह राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेजेंट प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही हैं। पुणे, मुंबई, गोवा और जयपुर में सफल आयोजन करने के बाद अब नागपुर में इस मंच का आयोजन किया जा रहा है।

इस बार Junior India 2026 के माध्यम से पहली बार बच्चों को भी इस आयोजन से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही आत्मविश्वास, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना है। वहीं Miss & Mrs Maharashtra 2026 महिलाओं को अपनी अलग पहचान बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए मंच प्रदान करेगा।

संस्था का उद्देश्य केवल पेजेंट प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को तराशना, उन्हें उचित मार्गदर्शन देना और राज्य से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नए अवसर उपलब्ध कराना है।

संस्थापक जोया सिराज शेख के अनुसार, उनका उद्देश्य नागपुर में ऐसा प्रोफेशनल पेजेंट प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां बच्चों से लेकर महिलाओं तक हर प्रतिभा को अपनी पहचान बनाने, सीखने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button