पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 18 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के काकिनाडा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 लोगों की जान चली गई है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने घटना की पुष्टि करते हुए आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ितों को तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार बचाव कार्यों की लगातार निगरानी कर रही है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।
फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।हादसा शनिवार (28 फ़रवरी 2026) दोपहर लगभग 2 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में काम चल रहा था।
यह विस्फोट सूर्या फायरवर्क्स (Surya Fireworks) नामक पटाखा निर्माण इकाई में हुआ बताया जा रहा है।
कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है और कुछ घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं; कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
धमाके की ज़ोर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई और आसपास भारी धुआँ फैल गया।
मृतकों में अधिकतर मजदूर बताए जा रहे हैं, और स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्य में लगा है।



