Uncategorized

Pawan Hans का हेलीकॉप्टर अंडमान में क्रैश-लैंडिंग, सभी 7 यात्री सुरक्षित

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से आ रही है, जहां Pawan Hans का एक हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश-लैंडिंग कर गया। राहत की बात ये है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
यह घटना मंगलवार, 24 फरवरी की सुबह करीब 9:30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने Port Blair से उड़ान भरी थी और मायाबंदर की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया और हेलीकॉप्टर की समुद्र में आपात लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में दो क्रू मेंबर और पांच यात्री समेत कुल सात लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
झारखंड में एयर एम्बुलेंस हादसे के एक दिन बाद हुई इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button