Uncategorized

ब्रिटिश एयरवेज़ के बोइंग 787 की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 169 यात्री सुरक्षित

लंदन से हैदराबाद जा रही British Airways की फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 169 यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज़ का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर लंदन से हैदराबाद के लिए रवाना हुआ था। लेकिन हैदराबाद में खराब मौसम के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। स्थिति को देखते हुए पायलट ने फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया।

पायलट ने नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। परमिशन मिलने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से Dr. Babasaheb Ambedkar International Airport पर उतारा गया। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा। विमान में कुल 169 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। तकनीकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button