Uncategorized

तुर्किये में F-16 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की मौत

तुर्किये वायु सेना का एक F-16 लड़ाकू विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह F-16 विमान बालिकेसिर प्रांत में स्थित 9वें मुख्य जेट बेस से मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधी रात के आसपास विमान से रेडियो और रडार संपर्क अचानक टूट गया।
तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में इस्तांबुल-इज़मिर राजमार्ग के पास मलबा बरामद हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान का मलबा एक बड़े इलाके में फैला मिला। मौके पर सुरक्षा बल, दमकल कर्मी और मेडिकल टीमें तैनात की गईं।


मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हादसे में पायलट की जान चली गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button