Accident NewsInternational NewsLatest News

हांगकांग के ताई पो में भीषण आग, 44 की मौत, 279 लोग लापता

हांगकांग के ताई पो इलाके में स्थित वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 279 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

वांग फुक कोर्ट नामक इस रिहायशी कॉम्प्लेक्स में कुल आठ ब्लॉक्स और करीब दो हज़ार फ्लैट्स मौजूद हैं। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते चारों ओर धुएं के काले गुबार छा गए और आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने कई ब्लॉक्स को चपेट में ले लिया।

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में अफरा-तफरी का माहौल, जान बचाने के लिए भागते लोग और आग पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी साफ दिखाई दे रहे हैं। कई घंटों की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह तक आठ में से चार ब्लॉक्स में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, जबकि बाकी ब्लॉक्स में अभी भी आग बुझाने का काम जारी है।

कुछ ब्लॉक्स से गुरुवार सुबह भी धुआं निकलता देखा गया, जिससे राहत कार्यों में लगातार सावधानी बरती जा रही है। दमकल विभाग का कहना है कि गुरुवार शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पा लेने की उम्मीद है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। इस हादसे से पूरा इलाका दहशत और मातम में डूबा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button