Uncategorized

बांग्लादेश में भूकंप के झटके, 6 लोगों की मौत

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जोरदार भूकंप के झटके लगे हैं. ढाका और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह अचानक तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 5.7 रही. रिपोर्टों के मुताबिक यह झटके स्थानीय समय के मुताबिक 10 बजकर 40 मिनट पर आए और करीब 20 सेकंड तक जमीन हिलती रही. 6 लोगों की मौत हो गई है. बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके से भारत के पश्चिम बंगाल का इलाका भी हिला. इस भूकंप के बाद लोगों में दहशत है. लोग घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन लोग दहशत में आ गए और कई जगह सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात बरती.

इससे कुछ घंटे पहले भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में भी भूकंप आए थे. पाकिस्तान में शुक्रवार तड़के 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार झटकों का केंद्र जमीन से 135 किलोमीटर गहराई में था. इस कारण यह भूकंप बेहद घातक असर नहीं दिखा पाया. गहराई में आए भूकंप सतह पर सीधे असर नहीं डालते और आमतौर पर नुकसान कम होता है. पाकिस्तान में आए इस भूकंप के झटके अफगानिस्तान के कई इलाकों में भी महसूस किए गए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button