Uncategorized

दिल्ली : शौर्य पाटिल आत्महत्या मामले में प्रिंसिपल समेत 4 टीचर सस्पेंड

दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में 16 वर्षीय छात्र शौर्य पाटिल की आत्महत्या ने पूरे शहर को सदमे में डाल दिया है. आरोप बेहद गंभीर हैं. पीड़ित छात्र लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था, कई बार मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया. दिल्ली सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल की जांच के आदेश दे दिए और एक पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है. छात्र के परिवार, दोस्तों और स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की मांग की. छात्र का सुसाइड नोट, उसकी शिकायतें, और दोस्तों के बयान इस मामले को और भी भयावह बनाते हैं. सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ. छात्र के माता-पिता, रिश्तेदारों और दोस्तों ने आरोप लगाया कि शिक्षक लगातार उसे निशाना बनाते थे, जिससे वह गंभीर अवसाद में चला गया. प्रदर्शनकारियों ने निजी स्कूलों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई. स्कूल प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इस मामले में सेंट कोलंबस स्कूल प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए चार शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड किए गए शिक्षकों में अपराजिता पाल (हेड मिस्ट्रेस, क्लास 4 से 10), जूली वर्गिस (TGT), मनु कालरा (Co-ordinator) और युक्ति महाजन (TGT) शामिल हैं. जांच पूरी होने तक सभी पर स्कूल परिसर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. स्कूल ने आदेश दिया है कि न तो छात्र और न ही स्टाफ इन शिक्षकों से किसी प्रकार का संपर्क करेंगे. यदि जांच एजेंसियां बुलाती हैं, तो इन्हें उपस्थित होना अनिवार्य होगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button