Accident NewsIndia NewsLatest News

श्रीनगर में सेना का वाहन नहर में गिरा, 7 जवान घायल; सभी की हालत स्थिर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के डगपोरा इलाके में सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना अहमद नगर स्थित डगपोरा रोड पर हुई, जहां चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी जवानों की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि उन्हें विभिन्न प्रकार की चोटें आई हैं।

घायल जवानों की पहचान नागिंदर सिंह (36), अजीत कुमार राम (36), राज किशोर राय (40), अमित कुमार यादव (38), राजधन राम (55), मंकर कुमार (40) और नीरज कुमार (45) के रूप में हुई है।

घटना के बाद संबंधित एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का विस्तृत पता लगाया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button