Accident NewsIndia NewsLatest News

दर्दनाक सड़क हादसा – उर्स देखकर लौट रहे परिवार पर कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने ली 6 जानें

बिहटा–आरा मुख्य मार्ग पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मनेर दरगाह के उर्स मेले से लौट रहे लोगों के टेंपो को परेव, लेखन टोला के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

इस हादसे में टेंपो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के आरा स्थित चिक टोली निवासी गुड्डू कुमार (33), मोहम्मद इम्तियाज उर्फ बुलेट (30), मोहम्मद सहजाद (22), दौलतपुर निवासी मोहम्मद शहजाद की तीन वर्षीय बेटी शफना और डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अस्फी के रूप में हुई है। एक अन्य घायल की भी अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टेंपो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और मनेर दरगाह से उर्स मेला देखकर सुबह आरा लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button