Accident NewsIndia NewsLatest News

कर्नाटक: NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, बस–फ्यूल टैंकर की टक्कर में 9 की मौत

चित्रदुर्ग (कर्नाटक): कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में नेशनल हाईवे-48 पर गोरलाथु गांव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक प्राइवेट बस और फ्यूल टैंकर (लॉरी) की आमने-सामने की टक्कर में कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

घटना की जानकारी देते हुए आईजीपी डॉ. बीआर रविकांत गौड़ा ने बताया कि सीबर्ड कंपनी की एक प्राइवेट बस गोकर्ण की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक फ्यूल टैंकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला गया और तेज रफ्तार में बस से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान टैंकर चालक की भी मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई

32 यात्री सवार थे बस में

जानकारी के अनुसार, बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 32 लोग सवार थे। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल रेफर किया गया है

मौके पर राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात को बहाल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button