BusinessIndia NewsLatest News

सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर जबरदस्त उछाल; निवेशकों में उत्साह

लगातार बढ़ती महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार, 22 दिसंबर को भी कीमती धातुओं के भाव में जोरदार उछाल दर्ज किया गया।

MCX पर सोने की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह सोना 1.01 फीसदी या 1,359 रुपये की बढ़त के साथ 1,35,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी निवेशकों को चौंकाया। MCX पर चांदी 2.72 फीसदी या 5,661 रुपये की उछाल के साथ 2,14,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत ट्रेंड, डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिल रही है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

🔹 सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) का हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। हॉलमार्क अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे – AZ4524 इससे सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।

🔹 कीमत जरूर करें क्रॉस चेक
खरीदारी से पहले सोने का सही वजन और उस दिन की कीमत विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से जरूर जांच लें। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।

👉 निवेशकों और ग्राहकों के लिए सलाह:
मौजूदा तेजी को देखते हुए खरीदारी से पहले बाजार के ट्रेंड और विशेषज्ञों की राय जरूर लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button