International NewsLatest News

व्लादिमिर पुतिन आज भारत दौरे पर, मोदी से होगी अहम मुलाकात, 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर दुनिया की नजर

नई दिल्ली: भारत और रूस के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज विशेष विमान से दिल्ली पहुंचने वाले हैं। उनकी यात्रा को लेकर राजधानी में सुरक्षा और स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

दिल्ली पहुंचने के कुछ समय बाद ही पुतिन की मुलाकात नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री निवास पर होगी। इस दौरान दोनों नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात लंबी और रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम रहने वाली है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।

शुक्रवार को होगा 23वां भारत–रूस सालाना शिखर सम्मेलन

दोनों देशों के प्रमुखों की अगुवाई में शुक्रवार को 23वां भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि एक ओर अमेरिका सहित कई देश भारत पर रूस से तेल आयात रोकने का दबाव बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुतिन की यह यात्रा वैश्विक कूटनीति में बड़े संकेत के रूप में देखी जा रही है।

आर्थिक रिश्तों पर होगा विशेष फोकस

इस दौरे से पहले भारतीय विदेश मंत्रालय और क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि इस बार मुलाकात में आर्थिक और कारोबारी मुद्दे केंद्र में रहेंगे।
इसी को ध्यान में रखते हुए पुतिन के साथ रूसी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंच रहा है, जिसमें कई अहम मंत्री शामिल हैं।

पुतिन के साथ दिल्ली आ रहे ये दिग्गज मंत्री

  • मैक्सिम रेशेतनिकोव – आर्थिक विकास मंत्री
  • एलेक्सी ग्रूजदेव – व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री
  • ओक्साना लुट – कृषि मंत्री
  • सर्गेई कुशचेव – डिजिटल संचार मंत्री
  • मिखाइल मुराशको – स्वास्थय मंत्री
  • सर्गेई लावरोव – विदेश मंत्री
  • आंद्रे बेलुसोव – रक्षा मंत्री

दुनिया भर की नजरें दिल्ली पर टिकीं

ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, डिजिटल तकनीक और कृषि जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को लेकर बड़े समझौते हो सकते हैं। ऐसे में पुतिन–मोदी की यह मुलाकात केवल दो देशों के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति के लिए भी बेहद अहम मानी जा रही है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button