Latest NewsNagpur
नागपुर: शौचालय की खिड़की पर मिला 5 फीट लंबा सांप, वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर शुभम जी.आर. ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

नागपुर: कृष्णा नगर और सेमिनरी हिल्स इलाके में पिछले 10 दिन से लोगों में दहशत फैली हुई थी। घर के शौचालय की खिड़की पर अचानक 5 फीट लंबा बनसुंदरी सांप (Trinket Snake) दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोग सहम गए।
स्थानीय वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर शुभम जी.आर. ने तुरंत मौके पर पहुँचकर सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया। सौभाग्य से यह विषहीन सांप था और किसी को चोट नहीं लगी।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इलाके में फैली डर का माहौल अब समाप्त हो गया है। इस घटना के बाद लोगों ने कहा कि शुभम जी.आर. की त्वरित कार्रवाई ने बड़ी मुसीबत टाल दी।
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू और जंगल में छोड़े जाने के बाद इलाके में सामान्य जीवन बहाल हो गया है।



