AmravatiamravatinewscitynewsLatest NewsSocial News

साबनपुरा में तीन दिनों से कचरा नहीं उठा; बदबू से नागरिक परेशान, कंटेनर परिसर में लगी आग

साबनपुरा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से कचरा न उठने के कारण बदबू फैल गई है और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रास्तों पर जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

नागरिकों द्वारा शिकायत किए जाने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन अधिकारियों ने केवल इतना कहा कि “नया ठेकेदार है, उसे व्यवस्था समझने में समय लगेगा। तब तक नागरिकों को तकलीफ सहनी पड़ेगी।” इस उत्तर से स्थानीयों में नाराजगी और बढ़ गई है।

इसी बीच, अचानक साबनपुरा कंटेनर परिसर में आग लग गई। कचरे के ढेर में लगी आग से धुआं फैलने लगा और आसपास के रहवासियों में दहशत फैल गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन कचरे के लगातार जमाव को इसका कारण माना जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। अधिकारियों की लापरवाही और नई ठेकेदारी व्यवस्था की धीमी गति को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button