इंडोनेशिया में भूकंप और लैंडस्लाइड का डबल अटैक, भारी तबाही

हिंद महासागर के किनारे बसे दक्षिण-पूर्व एशिया के अहम देश इंडोनेशिया में आज धरती एक बार फिर कांप उठी। दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम और आइलैंड देशों में शामिल इंडोनेशिया में आज एक के बाद एक दो ज़ोरदार भूकंप महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र सुमात्रा के पास स्थित सिमुलुए द्वीप का सिनाबुंग शहर रहा। पहला झटका सुबह करीब 10 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे दूसरा झटका आया, जिसकी तीव्रता 4.4 रही।
US Geological Survey के अनुसार, इस भूकंप की गहराई लगभग *6 मील थी और झटके करीब 7 सेकंड तक महसूस किए गए। यह इस साल इंडोनेशिया में आया अब तक का सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। हालांकि भूकंप से हुए नुकसान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
लैंडस्लाइड से पहले ही जूझ रहा है इंडोनेशिया
भूकंप की मार झेल रहे इंडोनेशिया में पहले से ही लैंडस्लाइड ने हालात बिगाड़ रखे थे। बुधवार तक सुमात्रा में लैंडस्लाइड के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया के मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार भारी बारिश** की वजह से यह भूस्खलन हुआ।
4,000 से ज्यादा घर तबाह, हजारों लोग बेघर
इंडोनेशिया पुलिस विभाग के अनुसार, लैंडस्लाइड की वजह से कम से कम 4,000 घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। हजारों लोग सड़कों पर फंसे हुए हैं, जिन्हें फिलहाल राहत शिविरों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
‘रिंग ऑफ फायर’ का खतरनाक असर
इंडोनेशिया दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय ज़ोन ‘रिंग ऑफ फायर’ के भीतर स्थित है। यही कारण है कि यहां भूकंप, ज्वालामुखी और सुनामी का खतरा हमेशा बना रहता है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, मृतकों और नुकसान का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जाताई जा रही हैं।



