Crime NewsLatest NewsMaharashtra

दोस्त की ब्लॅकमेलिंग से तंग आकर नाबालिग लड़की ने दी जान

मुंबई के गोरेगांव में एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने अपने दोस्त से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। परिवार ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की और संजय राज में दोस्ती थी जो समय के साथ गहरी हो गई थी। आरोप है कि संजय नाबालिग को उसकी इंटीमेट तस्वीरें लीक करने की धमकी दे रहा था और मानसिक दबाव की वजह से लड़की डिप्रेशन में चली गई थी। पुलिस के अनुसार, लड़की और संजय राज अगस्त में चेन्नई चले गए थे, लेकिन लड़की के परिवारवालों ने उसे वापस बुला लिया और संजय राज से दोस्ती खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद संजय राज ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। उसने लड़की की एडिट की हुई तस्वीरों का इस्तेमाल किया और उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगा।
बदनामी के डर से लड़की ने अपने घर से पैसे चुराए, ताकि राज को दे सके। जब बात लड़की के घर वालों को पता चली तो उन्होंने संजय राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इन बीच मानसिक दबाव और डर के कारण लड़की ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली।

पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है, जिससे आरोपी को कठोर सजा दिलाई जा सके। नाबालिग के इस कदम से उसके परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button