AmravatiamravatinewsChandrapurcitynewsLatest NewsNagpur

तड़के 4 बजे ताड़ोबा के पास BMW में लगी भीषण आग, कार जलकर राख

चंद्रपुर। नागपुर-गोंदिया मार्ग पर गुरुवार तड़के एक चलती BMW कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। हादसा ताड़ोबा के पास सुबह लगभग 4 बजे हुआ, जब कार से अचानक धुआँ उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई।

समय रहते बची सवारों की जान

कार के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी दी। तेज आग की वजह से कार कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जल उठी।

BMW 320D पूरी तरह खाक

आग में MH03 BW 6939 नंबर की BMW 320D कार पूरी तरह नष्ट हो गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग का कारण पता नहीं

कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तकनीकी खराबी या इंजन में शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button