Crime NewsIndia NewsLatest News

सौदे में बेच दी गई बेटी, विरोध पर की पिटाई

यह खबर लखनऊ के न्यू कल्याणपुरी, गढ़ीपीर खान, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र की है। यहाँ एक 19 वर्षीय लड़की ने अपनी ही मां और बहनों पर उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने और 10 लाख रुपये में बेच देने का संगीन आरोप लगाया है। विरोध करने पर लड़की को बेरहमी से पीटा गया।

पीड़िता, जो 11वीं की छात्रा है, ने बताया कि उसकी मां और बड़ी बहन लगातार उस पर कहीं से भी पैसे लाने का दबाव डालती थीं। एक दिन उन्होंने तीन अंजान पुरुषों को घर बुलाया और कहा कि उनके साथ जाओ, हमने तुम्हें 10 लाख रुपये में बेच दिया है। जब युवती ने इस बात का विरोध किया, तो बहन और तीनों व्यक्तियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी से उठने के बाद पीड़िता ने खुद को अस्पताल में पाया। घर लौटने पर भी उसकी मां और बहनों ने फिर से उसे देह व्यापार में धकेलने का दबाव बनाया। डर के माहौल में जी रही पीड़िता किसी तरह जान बचाकर अपने पिता के पास पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता को परिवार से अलग रखा गया था क्योंकि वे मां और बहनों के इस गलत व्यवहार का विरोध करते थे। जैसे ही बेटी पिता के पास पहुंची, मां और बहनें वहां भी पहुंच गईं और उसे जबरन घर वापस ले जाने लगीं। पिता की हालत पहले से ही खराब थी, वे डिप्रेशन और हृदय रोग से जूझ रहे थे। पीड़िता ने बताया कि उसने 8 फरवरी 2025 को डीजीपी और थानाध्यक्ष को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार अब उसने सीधे ठाकुरगंज थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसकी मां कहकशां खान, बड़ी बहन अकसा खान और समरा खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 110, 143(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। लखनऊ की यह घटना न केवल पारिवारिक रिश्तों पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में छुपे ऐसे अंधेरे चेहरों को भी सामने लाती है जो लालच में अपनी ही संतानों को बेचने से नहीं कतराते। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button