BusinessIndia NewsLatest News

खरीदने वालों को बडी राहत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

सप्ताह के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार को भी दोनों कीमती धातुओं के भाव टूटे थे। आज लगातार दूसरा दिन है जब गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों को राहत मिली है। हालांकि गोल्ड की कीमत अभी 1,20,000 रुपए के पार है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.16 फीसदी लुढ़क कर 1,21,309 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो ये 0.28 फीसदी टूटी है, जोकि 1,48,427 रुपए प्रति किग्रा पर कारोबार कर ही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 रुपए की गिरावट के साथ 1,23,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,23,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से 1,000 रुपए गिरकर 1,22,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,24,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button