Crime NewsIndia NewsLatest News

रंजिश के चलते दो युवकों की हत्या, आरोपी फरार

बुधवार देर रात रोहतक की फतेहपुरी कॉलोनी में रंजिश के चलते हुए झगड़े में हमलावरों ने दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी। एक को गोली मार दी गई, जबकि दूसरे पर फरसे से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस टीम ने घायल युवकों को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान फतेहपुरी कॉलोनी निवासी मनीष और सुमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पर पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी राकेश कुमार और एफएसएल टीम ने देर रात मौके का निरीक्षण किया और घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

फतेहपुरी कॉलोनी में हुए इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश ही हत्या की वजह प्रतीत हो रही है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी राकेश कुमार ने कहा, “घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button