BollywoodLatest News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दुःख की लहर

फेमस एक्टर असरानी का निधन हो गया हैं थे। वे 84 साल के थे। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। उन्होंने अपने करियर में कई कैरेक्टर रोल प्ले किए थे। तकरीबन 350 फिल्मों में काम वाले असरानी ने सबसे ज्यादा फिल्में राजेश खन्ना संग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार असरानी की काफी समय से तबीयत ठीक नहीं चल रही हैं। उन्हें 4 दिन पहले ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला था

असरानी ने अपने करियर में करीब 350 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ करीब 25 फिल्मों में साथ किया था। असरानी की पहली फिल्म 1967 में आई हरे कांच की चूड़ियां थीं।

असरानी ने आज की ताजा खबर, रोटी, प्रेम नगर, चुपके चुपके, छोटी सी बात, रफू चक्कर, शोले, चरस, पति पत्नी और वो, हमारे तुम्हारे,हमारी बहू अलका, एक ही भूल, ये कैसा इन्साफ, कामचोर, अगर तुम ना होते, आशा ज्योति, मकसद, मैं इंतेकाम लूंगा, लव 86 और बीवी हो तो ऐसी सहित कई फिल्मों में काम किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button