12 कार्टून अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला स्वामीवाड़ा निवासी जितेन्द्र और मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी चिराग के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 12 कार्टून अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस जांचकर्ता के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि जितेन्द्र अपने मकान मोहल्ला स्वामीवाड़ा में अवैध रूप से पटाखे बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर आरोपी जितेन्द्र को काबू किया और उसके मकान से 6 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए। पूछताछ के दौरान जितेन्द्र ने खुलासा किया कि उसने ये पटाखे अपने दोस्त चिराग के साथ मिलकर लाए थे, जिनमें से आधे पटाखे चिराग के घर पर रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने चिराग के मकान पर भी छापा मारा और वहां से 6 और कार्टून अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने ये पटाखे कहां से और किस उद्देश्य से खरीदे थे।



