स्वच्छता ही सेवा: बडनेरा रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान की गूंज, यात्रियों और स्टाफ ने दिखाया समर्पण

बडनेरा – दिनांक 17.09.20250 से 02.10.2025 तक भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस अंतर्गत बडनेरा रेलवे स्टेशन पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दिनांक 17.09.2025 को स्वच्छता शपथ और रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया., वैसे ही दिनांक 18.09.2025 से 20.09.2025 तक रोजाना स्टेशन पर कार्यक्रम पत्रिका के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्टेशन पर रैली निकालकर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच और ट्रेन के अंदर जाकर स्वच्छता के प्रति जनजागृति की गई. वैसी ही सभी साफ सफाई कर्मचारियों को PPE किट प्रदान की गई., स्टेशन के सभी कोनों की गहन सफाई की जा रही है और हर दिन रेलवे स्टाफ और यात्रियों द्वारा श्रमदान किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्री संजय बुंदेले, स्टेशन प्रबंधक श्री चंदन खेड़े , चेकिंग CTI श्री सहस्त्रबुद्धे , चेकिंग स्टाफ में कार्यरत श्री आशीष सुंठवाल इनका द्वारा पूरा प्रयास किया गया. आगे भी दिनांक 02 अक्टूबर तक रोजाना विविध कार्यक्रमों का आयों जन किया जाएगा.



