Latest NewsMaharashtra

अमरावती में ८-९ नवंबर को होगा प्रांतीय स्तरीय योग महासम्मेलन, डॉ. स्वामी परमार्थदेवजी का रहेगा मार्गदर्शन

अमरावती: योगऋषि स्वामी रामदेवजी महाराज के आशीर्वाद से ८ और ९ नवंबर २०२५ को अमरावती में एक भव्य प्रांतीय स्तर का इंटीग्रेटेड योग प्राणायाम शिविर एवं योग महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन भारत स्वाभिमान के मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ. स्वामी परमार्थदेवजी महाराज के सान्निध्य में होगा।

शिविर का मुख्य उद्देश्य योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से बीपी, शुगर, थायरॉइड, आर्थराइटिस एवं कैंसर जैसी बीमारियों का उपचार बताना है। शिविर प्रतिदिन सुबह ५:३० से ७:४५ तक श्री शिवाजी शारीरिक शिक्षण ग्राउंड में आयोजित होगा।

इस आयोजन की योजना रूद्रेश मंगलम, नवाथे में आयोजित बैठक में बनाई गई, जिसमें प्रमुख रूप से श्री चंद्रकुमारजी लक्ष्मीभैया जाजोदिया (मुख्य संयोजक), प्रांत प्रभारी दिनेशजी राठोड़, अनिलजी अमृतवार, अशोकजी मूंदड़ा, योगेश राठी और जिले व तहसीलों से अनेक कार्यकर्ता, योगसाधक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वामी रामदेवजी महाराज के भी आने की संभावना जताई गई है, जो इस महासम्मेलन को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस योग महायज्ञ को सफल बनाने के लिए भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति एवं अन्य सहयोगी संगठनों की टीमें समर्पित प्रयास कर रही हैं।

यह आयोजन न केवल योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि इसे राष्ट्र एवं विश्व स्तर पर नई पहचान भी देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button