BusinessLatest News

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट, चांदी के दाम बडे

आज सप्ताह के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है। जिससे गोल्ड खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली है। आज सोने का भाव 0.07 फीसदी लुढ़क कर 1,09,289 रुपए, जबकि चांदी का भाव 0.08 फीसदी बढ़ कर 1,28,935 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई Comex पर सोना 3,6780.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,686.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.90 डॉलर की गिरावट के साथ 3,679.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के भाव ने 3,715 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 42.72 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.83 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 42.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button