Crime NewsLatest News

लड़की को जन्मदिन पर पार्टी करने के बहाने घर बुलाया और ..

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2025 के डेटा के अनुसार कोलकाता को देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। लेकिन 5 सितंबर ने रविवार को कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके में 20 साल की लड़की का उसके जन्मदिन पर दो युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हरिदेवपुर की रहने वाली है। उसकी दोनों आरोपियों चंदन और दीप से पहचान थी।

चंदन लड़की को उसका बर्थडे मनाने के लिए दीप के घर ले गया। वहां उन्होंने खाना खाया। जब पीड़ित ने कहा कि वह घर लौटना चाहती है, तो आरोपियों ने उसे रोक लिया। फिर दरवाजा बंद करके रेप किया।

घटना की अगली सुबह करीब 10.30 बजे पीड़ित किसी तरह आरोपी के घर से भाग निकली। घर लौटकर परिवार को जानकारी दी। फिर केस दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी फरार हैं, दोनों की तलाश जारी है।

आरोपी ने खुद को बताया था दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख शिकायत में महिला ने यह भी कहा कि वह कई महीने पहले चंदन से मिली थी। उसने खुद को दक्षिण कोलकाता में एक बड़े दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया। उसके माध्यम से वह दीप से मिली और तीनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों आरोपियों ने उसे पूजा समिति में शामिल करने का वादा किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button