Accident NewsLatest News

आगरा-कानपुर हाईवे पर सडक हादसा, पिकअप-बाइक की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

इटावा में आगरा-कानपुर हाईवे पर महेवा कस्बे के ओवरब्रिज पर पिकअप और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों लोग एक ही गांव के थे और इस हादसे से हड़कंप मच गया है।

तीनों मृतक औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव अमावता के रहने वाले थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले कपिल प्रताप सिंह अपनी चाची सोनी व उनके बेटे बाबू को लेकर सुबह इटावा दवा लेने गए थे।

जब वह वापस लौट रहे थे तो महेवा ओवरब्रिज पर पिकअप की पीछे से तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button