
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने 17 अगस्त को दिल्ली के ओ.आर.सी. में यूनिवर्सल ब्रदरहुड ब्लड डोनेशन ड्राइव का किया राष्ट्रीय शुभारंभ। भारत एवं नेपाल के हजारों ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि को समर्पित है।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि (25 अगस्त 2025), जिसे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा भारत एवं नेपाल में एक विशाल रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य रक्त की आवश्यकता की पूर्ति करना एवं गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाना है। इस महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय शुभारंभ के उपरांत भारत और नेपाल में रक्तदान शिविरों की शुरुआत की जाएगी। इसके अंतर्गत 22 से 25 अगस्त तक पूरे देश में 1500+ ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्रों पर एक साथ विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इस अभियान का लक्ष्य 1 लाख (100,000) यूनिट रक्त एकत्रित करना है। राजयोगोनी सीता दीदीजी,सचिव-समाज सेवा प्रभाग,महाराष्ट्र ने बताया कि यह महाअभियान ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जिला ब्लड बैंक, रेडक्रॉस सोसायटी, सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रोटरी इंटरनेशनल क्लब, लायंस क्लब, आईएसबीटीआई, डिफेंस फोर्सेज, एन.सी.सी., एन.एस.एस., कॉरपोरेट्स एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत 1 लाख यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है, जिससे गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित होगा। इस कार्य में जयपुर के गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड धारक श्री मनमोहन अग्रवाल भी ब्रह्माकुमारीज़ का सहयोग कर रहे हैं। रिकॉर्ड बनाने की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर खासदार अनिल बोंडे, मा. जी. खासदार नवनीत राणा, आमदार रवी राणा, प्रभाकररावजी वैद्य, चंद्रकूमार उर्फ लप्पी भैय्या जाजोदिया अमरावती इनकी और सभी सामाजिक सस्थाओ की और से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे रक्तदान करणे का आवाहन किया हैं।
ब्रह्माकुमारी,विश्व परिवर्तन भवन,हुंडई शोरूम के पीछे,बडनेरा रोड,अमरावती
तिथि: — 23/08/2025
समय: — सुबह 09 से 03 बजे तक
उद्घाटन समय: — सुबह 09 बजे
सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस महान मानवसेवा कार्य में शामिल हों। आइए, सब मिलकर भारत को महान बनाएं।
रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है।
आयरन स्तर संतुलित रहता है और हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।
एक यूनिट रक्त से 3–4 लोगों की जान बचाई जा सकती है।
24–48 घंटों के भीतर नया रक्त बन जाता है, जिससे रक्त ताज़ा और स्वस्थ रहता है।
रक्तदान से पहले ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि की मुफ्त स्वास्थ्य जाँच होती है, जिससे गंभीर बीमारियों का पता चलता है।
दाता को मानसिक शांति, आत्मसंतोष और खुशी प्राप्त होती है। वास्तव में, रक्तदान = जीवनदान है।



